Breaking News

मैनाटांड़ में लॉकडाउन का दिखा असर, बंद रहीं दुकानें



संवाददाता मैनाटांड़:-रवि शर्मा

प.चंपारण।कोरोना के बढ़ रहे मरीजों व आमलोगों को इससे बचाने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने 16 अगस्त  तक लॉकडाउन किया है। मैनाटांड़ के लोगों ने भी लॉकडाउन को सफल बनाने में पूरा सहयोग किया। बिना अनुमति वाली एक भी दुकान नहीं खुली। जिन दुकानों को खोलने की अनुमति प्रशासन की तरफ से थी वही दुकानें खुली और वहां आने वाले लोगों ने कोरोना से बचाव के सारे नियम अपनाए। बिना मास्क लगा कर दुकानों पर किसी व्यक्ति को नहीं देखा गया। सब्जी, फल, मेडिकल आदि की दुकानों पर भी अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम लोग आए। हालांकि प्रशासन द्वारा ठेला पर सब्जी बेचने वालों को वार्डों में जा कर बिक्री करने का भी निर्देश दिया गया है। इसके चलते कुछ दुकानदार वार्डों में भी गए। उधर प्रशासनिक पदाधिकारियों ने प्रखंड क्षेत्र में भ्रमण कर दुकानों की जांच पड़ताल की। लेकिन कोई अनावश्यक दुकान खुली नहीं मिली। उधर आवश्यक कार्य से बाहर निकले लोगों की भी जांच की गई कि वे मास्क पहने हैं या नहीं। वहीं पदाधिकारियों ने जो दुकानें खुली थी वहां दुकानदार फिजिकल डिस्टेंसिग
का अनुपालन करा रहे हैं या नहीं इसकी भी जांच की। लेकिन लॉकडाउन का जिस तरह से मैनाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने अनुपालन किया है उससे स्पष्ट होता है कि यहां के लोग कोरोना से मुक्ति के लिए प्रशासन का सहयोग करने में तत्पर हैं। सभी लोग अपने घरों में रहे। बिना आवश्यक कार्य के कोई बाहर नहीं निकला।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।