रसूलपुर ग्रिड से विद्युत आपूर्ति अगली सूचना तक बाधित। दरियापुर (सारण)
प्रखंड क्षेत्र के डेरनी ग्रिड से बिजली सप्लाई बंद कर दिए जाने से अधिकतर गांवो में मंगलवार की रात्रि 2 बजे से ग्रामीण उपभोकता परेसान है ।
क्यो न हो एक तो उमस भरी गर्मी और दूसरी ओर बाढ़ के पानी आने से विशैले-विशैले जीव जंतु निकल रहे है उसका डर, भादो माह के अंधेरा इसको लेकर डरे सहमे हुए हैं लोग।
इस संबंध में जेई बैजनाथ प्रसाद से पूछे जाने पर वे बताये की रसूलपुर में 222/132/33 केवी ग्रिड सब स्टेशन में ज्यादा पानी भर जाने के कारण, दिनाक 4.08.2020 की रात्रि में 2:19 बजे ग्रिड से मढ़ौरा,अमनौर, मकेर नगरा, भेल्दी, पोझी डेरनी का 33 केवी पॉवर अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है, जिससे इन सभी प्रशाखाओं में विद्युत आपूर्ति अगली सूचना तक बाधित रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।