न्यूज परसा सारण *राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक ने वृक्षों को बांधा रक्षा सूत्
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित नेहरू युवा केन्द्र सारण जिले के परसा प्रखण्ड राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विकास कुमार के नेतृत्व मे रक्षा बंधन त्योहार को पर्यावरण संरक्षण के रूप में मनाया गया। सोमवार को पेड़ों में रक्षा सूत्र बांध कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।वहीं एन वाई वी के साथ छोटे बच्चे भी पेड़ो में रक्षा सूत्र बांधते दिखे जिसे देख विकास कुमार ने बच्चे का हौशला देख उनका साथ दिया व उनको अपने घर ले जाकर मिठाई व उनके माता-पिता से पेड़ लगाने की आग्रह किया।जिससे कि प्रकृत आपदा से बचा जा सके। लहलादपुर के एन वाई वी अमित कुमार सिंह तथा एकमा के रोहित पाण्डे,मांझी से अमित पाण्डे ने भी पर्यावरण से अटूट नाता जोड़ने की कसमें खाई।विकास कुमार ने कहा कि पेड़ों की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। क्योंकि एक वृक्ष भी सैकड़ों की जान बचा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।