ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में सचिन हुए सफल*
छपरा कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने हेतु सरकारी गाइडलाइन के अनुरूप पिछले कई महीनों से बंद चल रहे सरकारी एवं निजी विद्यालय के घर बैठे विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि निरंतर बनाए रखने हेतु सारण जिले के सामाजिक संस्थान मां यूथ ऑर्गेनाइजेशन एवं नवगठित स्वस्तिका ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन छपरा के संयुक्त तत्वाधान में व्हाट्सएप के माध्यम से ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सारण जिले के गौरा ग्राम निवासी संजय कुमार सिंह के पुत्र सचिन कुमार सिंह ने सफलता हासिल की। बता दे कि सचिन अपनी प्रतिभा के कारण पहले भी कई सम्मान प्राप्त कर चुके हैं।व्हाट्सएप के माध्यम से इस प्रतियोगिता में सारण, वैशाली, नालंदा, मुजफ्फरपुर, पटना, नागपुर ,मुंबई के 100 से अधिक प्रतिभावान विद्यार्थियों ने भाग लिया था।स्वस्तिका ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन छपरा की निदेशिका ज्योति सिंह ने सभी सफल अभ्यर्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना भी दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।