कोरोना को हरा कर परिवार के बीच लौटने पर लोगो ने मिठाई खिला कर व फूल माला अंग वस्त्र से किया समानित
न्यूज़ परसा:(सारण)
दरिहरा निवासी सोहन राम को 12 दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पोजेटिव हो गया था जो अब बिल्कुल स्वस्थ हो चुके हैं तीन दिन पूर्व पुनः उनका जाँच करवाने पर रिपोर्ट निगेटिव आया इसके बाद जैसे ही सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता राकेश सिंह को पता चला कि सोहन राम बिलकुल स्वस्थ हो चुके हैं वैसे ही उनसे मिलने उनके घर पहुचे व फूल माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर समानित कर हौसला बढ़ाया जिससे कि किसी प्रकार के उनके प्रति समाज व आसपास के लोगो मे छुआछूत की भावना उतपन्न न हो सके।मौके पर रणधीर सिंह,छोटेलाल राम,तिरलोकी साह,मोनू कुमार सिंह,भीष्म राय,राजेश राय,अंजन सिंह,दीपक सिंह इत्यादि दर्जनों लोगो ने भी उनको मिठाई खिलाकर हौसला बढ़ाया औऱ कोरोना जैसे घातर महामारी से जंग जितने पर सरहाना की।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।