Breaking News

बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर पेड़ लगाए जीवन बचाए अभियान की तहत किया गया पौधा रोपण

 

संवाददाता संतोष ठाकुर की रिपोर्ट

पूर्वी चंपारण: डुमरियाघाट । बिहार पृथ्वी दिवस और विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को थाना क्षेत्र के रामपुर खजुरिया पंचायत अंतर्गत बाबा प्रागेश्वर नाथ के प्रांगण में पौधा रोपण का कार्य किया गया| पेड़ लगाए जीवन बचाए अभियान की ओर से आशीष गिरी ने बताया की  स्वच्छ,सुंदर ,हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त पृथ्वी पर ही हमारा जीवन और अस्तित्व निर्भर हैं। तथा ग्रामीणों से मिलकर एक साथ कदम बढ़ाने और धरती को हरा भरा व प्रदुषण मुक्त बनाने की विनती की | वही उपस्थित डॉ. मंजय गिरी ने पौधा रोपण करते हुए कहा की बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर पृथ्वी को सुन्दर व हरा भरा रखने के लिए हम सभी पेड़ पौधे अवश्य लगायें। बिहार सरकार की प्रकृति संरक्षण की योजना जल जीवन हरियाली को साकार करने के लिए आइये पेड़ लगाकर हम  सभी प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण में अपना योगदान दें। मौके पर उपस्थित ई. पिंटू कुमार गिरी, रौशन गोस्वामी, औनिश गोस्वामी, विश्वजीत गिरी, आदित्य कुमार, संदीप कुमार ने भी पौधा रोपण का कार्य किया |

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।