Breaking News

मुशहरी, कोचवारा तथा हरिहरपुर कोठी गांव के तीन लोगों की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से हो गयी।

 

 

दरियापुर थाना क्षेत्र के मुशहरी गांव के नमाज मिया के 18 वर्षीय पुत्र सदाम तथा कोचवारा गांव के नागेन्द्र गिरी के 14 वर्षीय पुत्री मौसमी कुमारी तथा हरिहरपुर कोठी गांव निवासी बैजू महतो की 10 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार की मौत अलग- अलग जगह बाढ़ के पानी मे हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार के सुबह लगभग 10 बजे नमाज मिया का 18 वर्षीय पुत्र सदाम अपने हम उम्र चार साथियो के साथ ब्रह्मुआ पुल के पास महि नदी में नहाने गया था जहां नहाते हुए अथाह सागर नुमा पानी में चल गया जहां डूबने लगा जिसको देखकर अन्य युवक बचाने का प्रयास किया किंतु बचा नही सका जिससे उसकी मौत हो गयी। सदाम दो भाइयों में बड़ा था एक छोटी बहन भी है जिसके मौत को सुन पूरे परिवार के साथ साथ पूरे गांव में मातम फैल गया। 

वही बेला के पैक्स अध्यक्ष नागेंद्र शर्मा गोताखोर को बुलाये। गोताखोर कड़ी मस्कत किये पर उन्हें सद्दाम को ढूंढने में अशर्मथ रहे।

वही कोचवारा गांव निवासी नागेंद्र गिरी की 14 वर्षीय पुत्री मौसमी कुमारी अहले सुबह

सौच के लिए दरियापुर नयागांव पथ के किनारे गयी थी पर पैर फिसलने के कारण अथाह पानी मे चली गयी जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। काफी खोज-बिन करने पर राम परीक्षणचौक से उसकी मृत शरीर बरामद किया गया इसके बाद पुलिश लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये छपरा भेज दिया।

वही डेरनी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर कोठी गांव निवासी बैजू महतो की 10 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार शानिवार को अहले सुबह सौच के लिए अपने घर के बगल में पानी के किनारे बैठा था तभी पैर फिसलने के कारण अथाह पानी मे शिर के तरफ से गिर गया जिसके कारण उसकी मौत हो गयी। घर के लोग जब तक उसे देख निकलता तबतक उसका प्राण पखेरू उर गये थे। माँ को रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। इसके बाद पुलिश लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।

तीनो परिवार के साथ उनके गांव में स्वतंत्रता दिवस दुख में बदल गया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।