Breaking News

पिरारी गांव के एक युवक की मौत नदी में डूबने से हो गयी।


दरियापुर (सारण)
डेरनी थाना क्षेत्र के पिरारी गांव निवासी योगेंद्र मांझी के पुत्र राजा बाबू सौच करने नदी किनारे गया था उसके बाद पन्छुआ करने के दौरान पैर फिसल गया और नदी के तेज बहाव में चला गया जिसके कारण उसका मौत  डूबने से हो गई। जिससे गांव में मातम छा गया है, पूरा परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।यह बात सुन स्थानीय नेता व भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय शर्मा, पंकज सिंह वहा पहुच कर सांसद राजीव प्रताप रूडी को फोन पर जानकारी दी और परिजन से बात करवाया उसके बाद सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने भी परिजन से बात कर संवेदना प्रकट की साथ में पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद, राजविकाश सिंह, मोनू सिंह, सुमन्त बाबा, पुरसोतम कुमार, सरपंच बालेश्वर मांझी, नवीन कुमार, चंदन कुमार, सोनू कुमार, सुरेन्द्र मांझी, राजेश शास्त्री आदि लोग ने मिल कर परिजन को सांत्वना दिया और हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।इसके बाद स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए अत्यंत परीक्षण हेतु सदरस्पताल छपरा भेजा।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।