Breaking News

मंचितवा गांव के विक्की की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से हो गयी।

 

दरियापुर (सारण)

दरियापुर थाना क्षेत्र के मंचितवा गांव निवासी अजय राय के 15 वर्षिय पुत्र विक्की कुमार की मौत बाढ़ के पानी मे स्नान करने के दौरान हो गयी।

जानकारी के अनुसार विक्की कुमार अपने तीन दोस्तो के साथ मंचितवा पुल के नजदीक बाढ़ के पानी मे नहाने गया था। तीनो दोस्त ने एक साथ पुल से पानी मे छलांग लगाई  और गहरे पानी मे डूबने लगे तभी वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह दो लोगो को तो बचा लिये पर पर बिक्की किसी पेड़ के डलियो के बीच फस गया उसे बाहर निकाला गया किन्तु देर हो चुकी थी निकलने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक दो भाइयों और दो बहनों में छोटा था। बिक्की की मौत की सूचना मिलते ही घरो में  चीख पुकार मच गई।माता-पिता , भाई और बहन का रोते-रोते बुरा हाल है।

इसके बाद स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए अत्यंत परीक्षण हेतु सदरस्पताल छपरा भेजा।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।