Breaking News

कोरोना के चलते सादगी से मनाया गया जन्माष्टमी का पर्व--आचार्य बद्री विशाल।

 

 संवाददाता। 

नरकटियागंज 

पश्चिमी चम्पारण के नरकटियागंज में वैश्विक महामारी को देखते हुए जन्माष्टमी सादगी से मना हालांकि कुछ मंदिरो में भक्त हाथों को सेनेटाइज करते हुए शारिरिक दूरी का पालन कर पूजा अर्चना किये।

इस बार देशभर में जन्माष्टमी 11 और 12 दो दिन मनाई जा रही है। लेकिन कोरोना वायरस के चलते नरकटियागंज के कई मंदिरों जैसे रामजानकी मंदिर,बिड़ला मंदिर जैसे अन्य मंदिरों में इस बार रौनक कम ही देखने को मिल रही है। कई जगहों पर भक्त मंदिरों के बाहर से ही पूजा करते नजर आए।वही,रामजानकी मंदिर में भक्त पहले हाथो सेनेटाइज कर शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए भगवान कृष्ण की जन्मोत्सव धूमधाम से मना रहे है वही,शिकारपुर पुलिस लगातार मंदिरों के साथ अन्य जगहों पर पेट्रोलिंग कर सख्ती से निपट रहा है लोगो भीड़ न लगाने का अनुरोध कर रहा है.वही आचार्य बद्री विशाल की माने तो इस बार कोरोना महामारी ने भगवान कृष्ण के जन्माष्टमी को फीका कर दिया है हालांकि मंदिरो में कोरोना से बचने के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाये की गई है

वही पुजारी सत्यनारायण शुक्ला ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी ने भगवान लल्ला जन्मोत्सव पर खलल डाल दिया है लेकिन भक्त को कोरोना महामारी को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए है और दूर से पूजा अर्चना की बात कही गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।