Breaking News

डुमरियाघाट- कभी भी ध्वस्त हो सकता है बड़हरवा पुल

 




डुमरियाघाट से (संतोष ठाकुर) की रिपोर्ट


पूर्वी चंपारण: डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के हुसैनी से सरोत्तर जानेवाली मार्ग में बड़हरवा नहर पर बना पुल जर्जर हो पानी के तेज बहाव के कारण कभी भी ध्वस्त हो सकता है। नहर में पानी के तेज बहाव के कारण पुल के जड़ो में तेजी से कटाव हो रहा है। नहर के किनारे बसे कई लोगो के घरों को बाढ़ की तेज बहाव ने अपने आगोश में ले लिया है। स्थिति को भयावह देखते हुए ग्रामीणों ने बांस बल्ले के सहारे सड़क को अवरुद्ध कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि बहुत पुराने पुल हो जाने के कारण यह जर्जर हो चुका है। कभी भी पानी के तेज बहाव में ध्वस्त हो सकता है। 



बता दें कि संग्रामपुर के भवानी पुर गांव के समीप गंडक नदी पर बने बांध के टूट जाने के कारण नदी के जल ने डुमरियाघाट थाना क्षेत्र में तांडव मचाना शुरू कर दिया है। लोग स्कूलों, मंदिरों व राजमार्ग के डिवाइडर पर शरण लिए हुए है। सरोत्तर, पुरैना, बनपरुआ, नारायणपुर, धनगड़हा, सेम्भुआपुर, बड़हरवा, सिसवा, हुसैनी, दुबौली, सिसवनिया तोला, बदुरहा, डुमरिया आदि गांवो में बसे सैकड़ो आशियानों को बाढ़ ने अपने आगोश में ले लिया है। लोग त्राहि त्राहि कर रहे है। ऐसे में इस पुल के टूट जाने पर कई गांवों का संपर्क भंग हो सकता है। लोगो का प्रखंड मुख्यालय से भी संपर्क टूट सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।