Breaking News

डुमरियाघाट पुलिस ने वेलेरो से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब किया बरामद , दो गिरफ्तार

 


डुमरियाघाट

पूर्वी चंपारण: डुमरियाघाट।पुलिस ने राजमार्ग 28 पर  रविवार की देर रात रामपुर खजुरिया ओवरब्रिज के पास से बोलोरो से भारी मात्रा में विदेसी शराब जब्त किया है। वही मौके से दो लोगो को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया तस्कर राजा कुमार व अजीत कुमार मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना अंतर्गत भीखन पुर गांव का निवासी बताया है। पुलिस ने सूचना के अधार महमदपुर की तरफ से आ रही बोलोरो को रोका गया तो चालक गाड़ी ले कर भागने लगा उसी क्रम में पीछा कर कर रामपुर खजुरिया ओवरब्रिज के उत्तरी छोर पर बुलोरो को पकड़ा गया जिसमें तलाशी के दौरान अलग अलग ब्रांड के 505 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर समेत चार लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। जिसमे हेमंत कुमार उर्फ गुड़ु व संतोष राय है। जो मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना अंतर्गत ख़ालिकपुर गांव के निवासी है। छापेमारी में थानाध्यक्ष के साथ सअनि रामप्रवेश राम के साथ पुलिस के जवान शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।