Breaking News

बाईक पर लदे गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,गया जेल

 


 संवददातl

प.चंपारण। सीमा पर तैनात नगरदेही बीओपी के एसएसबी जवानों ने बृहस्पतिवार देर शाम सीमा  से ले जाया जा रहा गांजा को जप्त करने में सफलता पाई है।सशस्त्र सीमा बल 44वी बटालियन के डिप्टी कमांडेंट शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि नगरदही बओपी के जवान  नाका ड्यूटी कर रहे थे।तभी जवानों की नजर नेपाल की तरफ से आ रहे  बाईक सवार  संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी ।  बाईक  रोक  जांच की तो लगभग सोलह किलो  नेपाली गांजा बरामद हुआ।वही मौके से एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार कारोबारी की पहचान  भंगहा थाना क्षेत्र के  भंगहा निवासी  सुरेश यादव का पुत्र अशोक यादव के रूप में हुई है।जप्त गाजा एवं बाइक  की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार मे लगभग 8 लाख रूपया आंकी गई है। डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि जप्त गाजा और गिरफ्तार कारोबारी को भंगहा पुलिस को हैंडओवर कर दिया गया है।थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई चल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।