Breaking News

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व विधायक सह वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सिंह को दिया गया श्रद्धांजलि l

 


 संवाददाता केसरिया 

 केसरिया के सर्वोदय विद्यालय में दिवंगत राज्य सचिव कामरेड सत्यनारायण सिंह की शोक सभा का आयोजन किया गया l जिसकी अध्यक्षता अंचल मंत्री निजामुद्दीन खान ने किया l सभा को संबोधित करते हुए केसरिया विधानसभा के भावी प्रत्याशी राजेंद्र सिंह ने बताया कि जिस तरह दिवंगत राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने पार्टी के लिए कार्य करते रहे और अपना पूरा जीवन समाप्त कर दिया इसलिए पार्टी ने उन्हें शहीद का दर्जा दिया l अंचल सचिव निजामुद्दीन खान ने कहा इनके शोक सभा को संकल्प सभा के रूप में याद किया जाएगा l उन्होंने बताया कि कामरेड सत्यनारायण सिंह चौथम विधानसभा से दो बार विधायक रहे तथा कामरेड सत्यनारायण सिंह बिहार के राज्य सचिव भी रह चुके थे l एआईएसएफ के जिला संयोजक धनंजय कुमार ने बताया की अभी  ग्यारहवी मे एडमिशन हो रहा है और अलग-अलग विद्यालयों में जरूरत से ज्यादा पैसा लिया जा रहा है l जिसको एआईएसएफ के जिम्मेवार छात्र संगठन होने के नाते बर्दाश्त नहीं करेगा l और आने वाले समय में छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आंदोलन भी करेगा l मौके पर उपस्थित ध्रुव प्रसाद किशोर राय गया प्रसाद त्रिभुवन प्रसाद मोहम्मद याकूब वाजुल्म मियाँ वकील मियाँ एवं कई लोग उपस्थित थे l

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।