शिवम राइस मिल में आग लगने से लगभग करोड़ो की सम्पति हुई राख ।
संवाददाता
अरेराज(पूर्वी चंपारण)
पूर्वी चंपारण जिला के अंतर्गत पहाड़पुर थाना क्षेत्र के परसौनी पंचायत के भांजा छापर के एक राइस मिल के गोदाम में गुरुवार की सुबह अचानक आग लग गई।आग लगने से लगभग 12 मीट्रिक टन बोरा में रखे लाखों रुपया का धान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की दो-दो गाड़ी से आग पर काबू पाया गया।बता दे कि घटना पहाड़पुर थाना क्षेत्र के परसौनी पंचायत के भांजा टोला के शिवम राइस मिल में गुरुवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।शिवम राइस मिल के प्रोपराइटर हरिशंकर प्रसाद के अनुसार शॉट सर्किट से आग लग गई। जिसमें गोदाम में रखे लगभग 12 मीट्रिक टन धान सहित लगभग एक करोड़ की संपत्ति जलकर राख हो गई।
फायर बिग्रेड कर्मी कृति कुमार, सुबोध कुमार, मिथलेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है. आग की लपट इतनी तेज थी कि कड़ी मशक्कत के बाद दो दो गाड़ी के सहयोग से आग पर काबू पाया गया.

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।