Breaking News

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की द्वितीय पुण्यतिथि परसा में मनाया गया


परसा। भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्य तिथि के अवसर पर रविवार को परसा में भाजपा नेता अर्जुन सिंह के नेतृत्व में मनाया गया।सर्वप्रथम अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।भाजपा नेताओं ने स्व वाजपेयी को युग द्रष्टा व महान विचारक की संज्ञा दी। वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न से नही अटल जी के ओजस्वी विचारों व महान ब्यक्तित्व से भारत रत्न सुशोभित होता है मौके पर कार्यक्रम में परसा नगर पंचायत भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, इन्द्रमोहन सिंह, महामंत्री जीतेन्द्र सिंह उर्फ भूलनजी, बजरंग दल के वरिष्ठ नेता चंदन सिंह, बूथ अध्यक्ष राजु कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।