कोन्हवा के युवक की गुजरात सड़क दुर्घटना में हुई मौत।
दरियापुर(सारण)
दरियापुर थाना क्षेत्र के कोन्हवा गांव के लक्ष्मण राय के पुत्र रामधनी राय का शव गांव में आते ही चारो तरफ चीख पुकार मच गयी।
मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण राय का 28 वर्षीय बड़ा बेटा रामधनी राय गुजरात मे कंटेनर चलाता था। वह कंटेनर लेकर जा रहा था तभी कच्छ जिले के भटाउ में दो कंटेनर के आमने-सामने की टक्कर में बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद साथी ड्राइबर मिलकर जे० के० हॉस्पिटल अदानी में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी थी।
मृत्यु के पश्चात उसके साथी प्राइवेट गाड़ी से मंगलवार के सुबह 8 बजे उसके पैतृक गांव कोन्हवा में पहुचा तब पूरे गांव में चीख पुकार मच गयी। छोटा भाई गोलू और बहन छोटी शव से लिपट-लिपट के रो रहे थे और बेहोस हो जा रहे थे वही अन्य परिवार का रोते-रोते बुरा हाल था।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।