Breaking News

ऐतिहासिक सोफामंदिर का रास्ता बंद, एसएसबी तक का भी मार्ग बंद।


संवाददाता। 
नरकटियागंज से मनोजकुमार मिश्र ।
 पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज अनुमण्डल के गौनाहा प्रखण्ड स्थित गौनाहा-दोमाठ बारास्ता महाजोगिन ऐतिहासिक स्थल सोफा मंदिर जाने वाली सड़क  बदहाल हो गई है। उपर्युक्त सड़क कई दिनों से होने वाली वर्षा के कारण लगभग 2 किलोमीटर से भी ज्यादा कीचड़मय हो गयी है। महाजोगिन-नरकटियागंज-दोमाठ वाया गौनाहा मुख्य मार्ग खराब है। ग्रामीणों ने संवाददाता को बताया कि इस दिशा में विधायक भी कोई पहल नही कर रही हैं। जिसके कारण लोगो को जमुनिया-नरकटियागंज जाने में बहुत परेशानी हो रही है। इस दिशा में प्रशासनिक लापरवाही व विधायक की उपेक्षा से लोगो मे अत्यधिक गुस्सा व आक्रोश है। ग्रामीण बताते हैं कि लगभग 4 महीने पूर्व से हाइवे बनाने के लिए रूपौलिया से भंगहा तक मिट्टी भराई का काम चला, लॉक डाउन को लेकर काम रुक गया है। घेघवलिया से बेतहनिया चौक तक पुराने रोड पर मिट्टी भराई के कारण रोड में बड़े-बड़े गड्ढ़े बन गए है। इतना ही नही सड़क पूरी तरह कीचड़मय हो गया है। पहले तो सिर्फ़ चार पहिया वाहन नही चले, लेकन दो चार दिनों से मोटरसाइकिल और साईकल ले जाने में भी बहुत परेशानी हो रही है। बता दे कि यह मार्ग विख्यात ऐतिहासिक सोफा मंदिर और एसएसबी सोफा कैम्प तक पहुँचने का आम व खास लोगों का एकमात्र माध्यम है।  लेकन रोड खराब होने से सहोदरा थाना का भी संपर्क टूट चुका है इधर दोमाठ टिनकोंनी से गौनाहा नई मिट्टी भराई होने के कारण रोड न्यू मि कारण जगह जगह टूट चुका कारण कई डुमरिया, परसंडा, घेघवालिया, वोटगांव, धर्मपुर व बलबल गांव से एम्बुलेंस व अन्य आवश्यक यातायात ठप्प है। सड़क के कीचड़मय होने से  आवागमन बंद हो चुका है। वाहन की कौन कहे, पैदल चलना दूभर हो गया है। जिससे हॉस्पिटल में आने जाने में भी दोमाठ पंचायत और अन्य पंचायत के मरीजो को भी बहुत परेशानी का सामना करना पर रहा है। आमजन अलग ही रास्ता बनाकर चलने को विवश है क्योकि प्रशासन अभी तक मौन व्रत धारण किये हुए है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।