Breaking News

भारत स्काउट और गाइड सारण ने मनाया श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि

 




छपरा (गरख़ा) भारत स्काउट और गाइड सारण के द्वारा बलिराम सिंह शालिग्राम सिंह ओपेन ट्रूप गड़खा बसंत स्काउट सारण के द्वारा श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि मनाई गई।


इस कार्यक्रम आयोजन ज़िले के गड़खा इकाई के बलिराम सिंह शालिग्राम सिंह ओपेन ट्रूप गड़खा बसंत स्काउट के लीडर एडवांस स्काउट मास्टर आशीष रंजन सिंह के नेतृत्व में की गई , जिसमे गड़खा इकाई के सीनियर स्काउट शामिल हुए । 


कार्यक्रम का संचालक भारत स्काउट और गाइड सारण के ज़िला संगठन आयुक्त श्री आलोक रंजन के निर्देशानुसार किया गया इन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति के स्तंभ, पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन। देश को वटवृक्ष बनाने में आपका योगदान सर्वविदित है। लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्पद है।


वही इस कार्यक्रम में जुड़े वर्चुअल रूप से ज़िले के एडवांस स्काउट शिक्षक श्री ज्योति भुसण सिंह ने कहा कि आज पहली बार आशीष के द्वारा एक अच्छी कार्यक्रम की पहल की गई , ऐसे नेक कार्यक्रम के लिए आशीष को बहुत बहुत  बधाई व बाजपेई जी के छवि पे प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रखर वक्ता, महान कवि, भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी की आज दूसरी पुण्यतिथि है। आपको पढना, सुनना, जानना एक अद्भुत एहसास है । आपके भाषणो को सुनने का विरोधी भी इंतजार करते रहे हैं। आपके बिना पर्ची के भाषणो में सही समय पर सही शब्दों का इस्तेमाल कवि के रूप में अद्भुत , अवर्णीय व अतुलनीय रहा है। एक युग के एक ऐसे सितारे रहे हो आप जैसा न हुआ न होगा शत शत नमन ।


कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन ज़िले के एडवांस स्काउट मास्टर अमन राज ने वर्चुअल रूप से जुड़ के किया और अपने संबोधन कहा कि गर्व महसूस होता हैं आप सभी पर मैं शत शत नमन करता हूँ ।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।