BREAKING NEWS दुबई से आया एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान कोझिकोड रनवे पर उतरते वक्त फिसला
केरल के कोझिकोड रनवे पर शुक्रवार की रात को एक बड़ा हादसा हुआ है। कोझीकोड के कारीपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान उतरते वक्त फिसल गया। फिसलने के बाद विमान एयरपोर्ट से सटी घाटी में चला गया। हादसे के बाद विमान दो हिस्सों में बट गया और उसमें आग लगने की भी खबर आ रही है। हादसे के बाद 10 से अधिक एंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंचे हुए हैं।
डीजीसीए ने अपने बयान में कहा, "कारीपुर एयरपोर्ट के रनवे नंबर 10 पर लैंड करते वक्त दुबई से कोझिकोड आ रहा विमान फिसलकर घाटी में जा गिरा और उसके दो टुकड़े हो गए। विमान पर क्रू मेंबर सहित कुल 191 यात्री सवार थे। लैंडिंग के वक्त दृश्यता 2000 मीटर थी।"
केरल की कोनडोट्टी पुलिस के मुताबिक, दुबई-कोझिकोड एयर इंडिया का विमान (IX-1344) कारीपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त रात 7 बजकर 45 पर फिसल गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस के मुतबिक इस विमान में कुल 184 यात्री सवार थे। इनमें से 10 बच्चे और 6 क्रू के सदस्य शामिल हैं।
कोझिकोड में विमान के दो हिस्सो में टूटने की घटना पर गृह मंत्री अमित शाह ने दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि मैंने एनडीआरएफ के निर्देश दिया है कि वे जल्द से जल्द मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में सहायता करें।
Reviewed by बिहार खबर
on
अगस्त 07, 2020
Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।