जनता की सेवा किया है,जनता की सेवा सर्वोपरि -वीरेंद्र ओझा
जन आकांक्षाओं पर खड़ा उतरने का जताया भरोसा
वीरेंद्र ओझा ने किया चुनावी शंखनाद
बनियापुर (सारण) वर्षो से जनता की सेवा में निरन्तर रहा हु,आप का आज हमें सहयोग एवं साथ कि जरूरत है,यह बातें जद यू के राज्य परिषद सदस्य व भावी प्रत्याशी वीरेंद्र ओझा ने शनिवार को अपना जबरदस्त चुनावी जनसपंर्क अभियान का शंखनाद करते कही,उन्होंने विधान सभा क्षेत्र के सहाजितपुर सिसई मनोपाली धवरी पंचायत के दर्जनो गांवो में अपने भारी संख्या में छोटी वाहनों के साथ बड़ी वाहनों पर सवार समर्थको के साथ जन संपर्क अभियान के दौरान मतदाताओं से पक्ष में मतदान करने की अपित करते कही,उन्होंने कहा कि बनियापुर विधान सभा क्षेत्र में एक एक परिवार की जनता से हमारा आत्मीय संबन्ध रहा है,मैंने वैश्विक महामारी कोरोना,हो या फिर बाढ़ विभीषिका का प्रकोप का समय हो बिना किसी भेद भाव के सभी का सालो भर सुख दुख का साथी रहा हु।आज चुनाव का समय है ,दर्जनों लोग दिग्भ्रमित करने को कोशिश करेंगे ,उन्होंने अपने जन संपर्क अभियान के क्रम में कई स्थलों पर बैठक कर आम जन मानस से पक्ष में मताग्रह किया। उन्होंने बताया कि बनियापुर के 22 पंचायत व मसरख के 17 पंचायतो में एक एक गाव में जनसपंर्क अभियान का शिड्यूल तैयार किया गया है।जहां समर्थको के साथ जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा।क्षेत्र में जनता जनार्दन का आपार समर्थन मिल रहा है।मौके पर रविन्द्र सिंह मुरलीधर जवाहर जी वीरू सिंह पप्पू सिंह वीरेन्द्र सिंह कन्हैया सिंह मणिभूषण ओझा कान्तु ठाकुर ब्रिज भूषण गिरी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।