पानी भरे गढ्ढे में डूबने से युवक की मौत
दरियापुर (सारण)
थाना क्षेत्र के अकिलपुर गांव निवासी स्व लालबाबू राय का 38 वर्षीय पुत्र टुनटुन राय का मौत गढ्ढे में लगे बाढ़ के पानी में डूबने से हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम टुनटुन शौच करने गया था गढ्ढे के पास पहुंच शौच करने के उपरांत पन्छुआ करने के दौरान पांव फिसल गया जिससे पानी भरे गढ्ढे में चला गया।
कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे जो डूबते देख शोर मचाया जिसपर गांव के लोग पहुंच पानी से निकाले लेकिन जब तक टुनटुन की मौत हो चुकी थी।
टुनटुन अपने पीछे पत्नी , एक पुत्री व चार पुत्र छोर गए जिसमे पुत्री की शादी कर चुके थे वही सभी पुत्र अभी नबालिग है।
ग्रामीणों के सूचना पर पहुंच स्थानीय पुलिस शव का सभी प्रक्रिया करने के उपरांत पोस्टमोर्टम हेतु सदरस्प्ताल छपरा भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।