राजद के समर्थकों ने बल्ब-ट्यूबलाइट्स बंद कर लालटेन और दीये जलाएं।
दरियापुर(सारण)
बेरोजगारी के खिलाफ RJD ने कल यानि 9 अगस्त को 9 बजे- 9 मिनट का सांकेतिक विरोध का ऐलान किया था और लोगों से अपील की थी कि रात्रि नौ बजे से नौ मिनट के लिए सभी अपने घरों में बल्ब-ट्यूबलाइट्स बंद कर लालटेन और दीये जलाएं और बेरोजगारी पर अपना विरोध जताएं।तेजस्वी के इस आह्वान पर राजद और उसके समर्थको में बुधवार को परसा विधानसभा के पूर्व विधायक छोटेलाल राय, बेटा अखिलेश राय अपने समर्थको के साथ लालटेन और मोमबती जलाया। इसके साथ ही पूर्व विधायक छोटे लाल राय ने अपने समर्थकों से बोला कि करोड़ों युवाओं के जीवन से बेरोजगारी का अंधेरा भगाने और एक नया बिहार बनाने के लिए आज 9 तारीख को रात्रि 9 बजे 9 मिनट तक लालटेन जलाकर बेरोजगारी के खिलाफ चल रही मुहिम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। तो वहीं तेजस्वी यादव की इस मुहिम में अपने आवास पर पूर्व जिला परिषद महेश सिंह, मुखिया महेश राय बलिराम प्रशाद यादव, सच्चा राय, मुल्की राय,परसा विधानसभा महासचिव राजद सारण के कमलेश कुमार राय, राजद प्रखंड अध्यक्षा श्यामा देवी ने अपने- अपने परिवार के साथ रात 9 बजे से पहले ही आवास में पूरा अंधेरा कर लालटेन जलाया।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।