Breaking News

नाथा छपरा गांव में एक महिला की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से हो गई

 


दरियापुर (सारण)

दरियापुर थाना क्षेत्र के नाथाछपरा गांव निवासी अनोज राय की 35 वर्षीय पत्नी सिमा देवी  की मौत सौच करने के दौरान पैर फिसल जाने से गढ्ढे में लगी बाढ़ के पानी में डूबने से हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार नाथाछपरा गांव निवासी अनोज राय की 35 वर्षीय पत्नी सिमा देवी मंगलवार के शाम में सौच के लिए सड़क से जा रही थी सड़क के दोनो किनारे बाढ़ का पानी भरा है जिसमे  पैर फिसलने से अनियन्त्रित हो जाने के कारण बाढ़ के पानी भरे गढ़े में चली गयी सोर मचाने पर गांव के लोग पहुंच जब तक उसे पानी भरे गढ़े से निकाले तब तक सिमा की प्राण पखेरू निकल चुकी थी। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पुलिस को दी गई जिसपर पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आज शुबह सदरसप्ताल छपरा भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।