Breaking News

सारण जिले के परसा विधानसभा क्षेत्र के डेरनी मैदान में हुयी सीएम नीतीश कुमार की चुनावी सभा।

 



संवाददाता अमित कुमार/दरियापुर(सारण)


सारण जिले के परसा विधानसभा क्षेत्र के दुर्गा उच्च विद्यालय के मैदान में सीएम नीतीश कुमार की चुनावी सभा में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब मंच के कुछ दूरी पर दर्जनों युवक ने बाढ़ राहत के पैसे के लिए हंगामा कर रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परसा विधानसभा क्षेत्र के दुर्गा उच्च विद्यालय के खेल मैदान में सीएम की सभा आयोजित की गई थी। सीएम नीतीश जब हेलीकॉप्टर से उतरे जनता ने पूरे जोश से जैकारा लगाया पर जैसे ही वे अपना भाषण देने लगे तभी कुछ दूरी पर खड़े दर्जनों युवक बाढ़ का पैसा का मांग करने लगे और हल्ला करने लगे मुख्यमंत्री ने उन लोगो को जाने के लिये कह दिये।

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा है कि पति-पत्नी के राज में अपहरण उद्योग चलता था। वर्ष 1990 से 2015 तक उनके 15 सालों के शासन में नरसंहार, अपहरण और गुंडागर्दी का बोलबाला था। वर्ष 2005 से काम करने का मौका मिला तो हमने कानून का राज स्थापित किया। अपराध का ग्राफ गिरा और अपहरण उद्योग पूरी तरह बंद हो गया। यही वजह है कि देश में बिहार अब अपराध के मामले में 23 वें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि राजद शासन में अल्पसंख्यकों को सर्फि ठगा जा रहा था। मदरसा शक्षिकों को सरकारी स्कूल के शक्षिकों की तरह सुविधाएं दी गई। बेरोजगार युवक-युवतियों को ट्रेनिंग तथा पूंजी उपलब्ध कराकर उनके रोजगार के इंतजाम किये गये।  

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जनता फिर सेवा करने का मौका देगी तो राज्य के सभी गांवों को अब सौर उर्जा से रौशन करेंगे। छात्रों को जिला स्तर पर ही बेहतर तकनीकी ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि उन्हें अच्छे से अच्छा रोजगार मिले। हर खेत को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराएंगे। रोजगार के नये-नये अवसर उपलब्ध कराएंगे। स्वावलंबी और सक्षम बिहार के लिए सात नश्चिय पार्ट 2 पर काम होगा।

उन्होंने कहा आज विपक्षी 10 लाख नौकरी देने का बात कर रहा है जिसे ये भी पता नही की इनपर खर्च कितना आएगा। उन्होंने कहा कि आज यहां की जनता बाढ़ से कराह रही है उनकी मांग को देखते हुए हम सर्वे कराकर हर घर तक पैसा पहुचने का काम जल्द करेगे। अभी तक बिहार बाढ़ राहत में 13 सो करोड़ रु अभी तक भेजा जा चुका है वही फसल क्षति के लिए 9 सौ करोड़ रु विभाग को भेजा गया है। यदि आप हमें फिर से सरकार बनाने का मौका देते है तो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसा उपस्वास्थ्य केंद्र को भी उन्नत बनाने का काम करेंगे साथ ही पशुपालन करने वालो के लिए आठ से 10 गांव पर एक पशु चिकित्सालय खोलने का काम करेंगे जहा एक फोन पर डॉ० उनके घर पहुच कर इलाज करेगे और दवा सरकार देगी जिसका कोई खर्च नही देना पड़ेगा।

वही पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की की बेटी ऐश्वर्या राय ने जनता से अपील की मेरे पिता को जीता कर मेरे घाव पर मलहम लगाने का काम आपलोग करे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।