20- चिरैया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार ने आज चिरैया प्रखंड के खर्तरी मध्य पंचायत और मधुबन पंचायत में किया जन संपर्क
पताही से आदित्य रंजन की रिपोर्ट
20-चिरैया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी संजय कुमार ने 21 अक्टूबर दिन बुधवार को चिरैया प्रखंड के अन्तर्गत खर्तरी मध्य पंचायत और मधुबन पंचायत का दौरा किया | इस दौरान उन्होंने खर्तरी मध्य पंचायत के सेन्नवरिया, पिरारी, आदि गांव और मधुबन पंचायत के बेला, मधुबन, आदि गांव में घर घर जाकर लोगों से मिले | मिलनें के क्रम में उनके साथ उनके ढेरो समर्थक भी उनके साथ थे जिन्होंने संजय कुमार के पक्ष में मतदान करने की अपील जनता से की |
संजय कुमार के जनसंपर्क के दौरान हर गांव में उनके लिए लोगो की भारी भीड़( लग भग 350 से 400 लोग) उमड़ी। इस दौरान लोगो ने उन्हें आगामी चुनाव में पांच वर्षों के लिए विकाश के नाम पे अपना समर्थन देने का वादा किया। इस दौरान संजय कुमार ने कोरोना को ध्यान में रखते हुए एक सुरक्षित घेरे में ही जन संपर्क अभियान को चलाया।
इस जनसंपर्क के बाद देर शाम को संजय कुमार पताही प्रखंड के कुछ गांवों में भी गए जहां उनके समर्थकों ने खास करके अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखने के लिए एक छोटी सी जन सभा का आयोजन किया।
![]() |
| Advertisement |


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।