चिरैया- क्षेत्र में पिछले 5 साल सभी सरकारी काम फेल पूर्व विधायक निर्दलीय प्रत्याशी अवनीश सिंह कुमार।
पताही से आदित्य रंजन की रिपोर्ट
चिरैया विधानसभा के पूर्व विधायक निर्दलीय प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह ने कहा बिहार में नीतीश के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पूरी तरह जनविरोधी है। इस सरकार में अभी तक जो भी नीति बनाई गई है वे सारी नीतियां किसान मजदूर वं छात्र नौजवान विरोधी रही है।कोरोना काल में किसी तरह वापस घर लौटे मजदूरों के साथ क्षेत्र कि जनता सरकार की व्यवहार लोग आज भी भूलें नहीं है। जनसंपर्क अभियान के तहत
![]() |
| Advertisement |
सरसावा,आमगाछी,खास,सरौगढ,डीह महुआहि, खोड़ा, वं बैजनाथपुर गांव में घूमने के दौरान पूर्व विधायक निर्दलीय प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह ने कहा। अभियान के तहत जगह जगह पूर्व विधायक निर्दलीय प्रत्याशी अवनीश कुमार सिंह का फूल माला के साथ भव्य स्वागत ग्रामीणों ने किया और उनके निशान ट्रैक्टर छाप पर मोहर लगाकर विजई बनाने का विजयश्री आशीर्वाद दिया। उनके साथ संतोष मिश्र, विक्रम गुप्ता, विशाल शर्मा, अशोक राम, बली पासवान, राकेश कुमार गुप्ता, बाल्मीकि राम, उमेश राउत, सत्यनारायण यादव, गिरधारी राय, औली अख्तर आदि साथ थे।


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।