Breaking News

हिरासत में लिया गया Republic TV रिपोर्टर, तो शो में अर्णब गोस्वामी ने दे दिया फरमान- बोलो, 5 मिनट दे रहा हूं…रिहा करो

 





टीवी पत्रकार अर्णब गोस्वामी के ‘Republic TV’ के रिपोर्टर प्रदीप भंडारी को शनिवार को मुंबई के खार थाने में हिरासत में ले लिया गया। चैनल ने इस पर आरोप लगाया कि भंडारी के पास अग्रिम जमानत होने के बाद भी उन्हें गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में रखा गया। चैनल की पत्रकार इसी मामले पर कवरेज के लिए उसी पुलिस स्टेशन पर थीं, जहां भंडारी को रखा गया था। वह वहां से रिपोर्टिंग कर रही थी और इधर लाइव शो के दौरान अर्णब इस मसले पर गरमा रहे थे। अपने चैनल के पत्रकार के साथ पुलिसिया बर्ताव पर इतना आग-बबूला हो उठे कि चर्चा के दौरान उन्होंने पुलिस के लिए अपनी रिपोर्ट को खुला फरमान जारी कर दिया। कहा, “उनसे कहो कि अर्णब गोस्वामी पांच मिनट दे रहा है। प्रदीप भंडारी को पांच मिनट के भीतर रिहा करो।”

अर्णब न्यूज रूम से चिल्लाने लगे थे, “मैं प्रदीप भंडारी को देखना चाहता हूं कि वहां कहां है? मैं जानना चाहता हूं। देश जानना चाहता हूं। आप बताइए हमें। मनमानी करो, अरेस्ट करो हमें। नहीं छोड़ेंगे इनको। किस धारा के तहत उसे अंदर रखा है। कैमरा अंदर ले जाओ। कैसे मनमानी हुआ? पूरा देश लाइव देख रहा है। उन्हें रिहा करो। अभी रिहा करिए।”

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।