केसरिया- सरकार बनी तो बिहार में पुनः चौतरफा विकास करूगा : मुख्यमंत्री श्री नितिश कुमार ।
बिहार खबर संवाददाता केसरिया संतोष ठाकुर ।
बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार के निवर्तमान मुख्यमंत्री श्री नितिश कुमार ने आज केसरिया के पावन धरती पर राजकीय उच्च विद्यालय परिसर में बुधवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए। वहीं उन्होंने एनडीए के पक्ष पीएम मोदी के नेतृत्व में कोरोना से देश को बचाने का काम किया। और सही समय पर सही फैसला पीएम मोदी के द्वारा लिया गया।
![]() |
| Advertisement |
उन्होंने कहा कि हमारे शासनकाल में बिहार में सर्वाधिक विकास की गंगा बह रही है। चौड़ा सड़क, पुल पुलिया,हर गाँव में नाला पक्की सड़क , नल जल योजना हर घर सोलर हर घर बिजली सभी 80 करोड़ भारतीय को फ्री में राशन कोरोना काल में सभी के खाते में पाँच सौ रूपये सहित कई लाभकारी योजना का मुहिम चला कर बिहार को विकास की गति दी गई ।
![]() |
| Advertisement |
जिसका सीधा फायदा जनता तक पहुँचाने काम किया है। वहीं मुख्यमंत्री श्री नितिश कुमार ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि हमलोग सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं। और विपक्षी लोग देश कि संसाधनों पर एक विशेष समुदाय के अधिकार की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे शासनकाल में स्तिथि बदल चुकी हैं। वहीं उन्होंने कहा कि हमने सुरु में ही साफ कर दिया था कि हम अपराध भरष्टाचार और सांप्रदायिकता को किसी भी किमत पर बरदास्त नहीं करेंगे।
![]() |
| Advertisement |
वहीं सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्वी चम्पारण मोतिहारी के सं।सद राधामोहन सिंह ने कहा कि एनडीए की सरकार में बिहार में विकास हो विकास हुआ है । उन्होंने एनडीए के पक्ष में शालिनी मिश्रा को भोट देने की आग्रह किया। इस मौके पर उपस्थित अशोक चौधरी, जिला अध्यक्ष भुवन पटेल, मो•अब्दुल्लाह, विधान पार्षद बबलू गुप्ता , किशान प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुशवाहा , अमजद अली उर्फ गुड्डू खा , अजित सहनी , प्रदीप कुमार, सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
![]() |
| Advertisement |


कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।