फ़िल्म के सेट पर दीपक दिलदार ने मनाया अपना जन्मदिन
---------------------------------------------------------------
भोजपुरी अभिनेता दीपक दिलदार का आज जन्मदिन है, जिसे उन्होंने फ़िल्म के सेट पर सेलिब्रेट किया। वे इन दिनों अपनी यूपी के कुशीनगर में अपनी फिल्म "तेरे इश्क़ में मरजावां" की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने शूटिंग के बीच में से थोड़ा समय निकाल कर अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फ़िल्म की पूरी कास्ट एंड क्रु मौजूद रही, जिन्होंने उनके जन्मदिन पर उन्हें बहुत सारी बधाई व शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कमाना भी की।
इससे पहले उन्हें दिन भर उनके चाहने वालों ने फ़ोन व मैसेज कर बधाई व शुभकामनाएं दी। दीपक ने अपने इस खास दिन पर अपने परिजनों से भी आशीर्वाद लिया और बाद में अपने सभी चाहने वालों, फैन्स और शुभ चिंतकों का आभार जताया। आप को बता दू की दीपक लगातार अभी तक 10 फिल्में साइन कर चुके है जिसकी शूटिंग अभी करना बाकी है.

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।