Breaking News

छपरा में रेड क्रॉस सोसाइटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन




- श्रीविज्ञानदेव जी महाराज के जन्मदिन के अवसर 40 लोगों ने किया रक्तदान


छपरा : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में छपरा सदर प्रखंड के सिंगही गांव सद्गुरू सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान के प्रांगण में  श्रीविज्ञानदेव जी महाराज के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। इस मौके पर करीब 40 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। सदर अस्पताल के ब्लड बैंक की मेडिकल टीम में शामिल डा मेराज आलम, धर्मवीर कुमार, उर्मिला कुमारी, मनोज कुमार, देवेंद्र सिंह आदि चिकित्सा कर्मियों ने रक्तदान का कार्य संपन्न कराया । 


 शिविर में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि ग्रामीण इलाके में आयोजित शिविर में महिला तथा युवतियों ने भी रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के संचालन में युवा रेड क्रॉस सोसाइटी के अमन राज तथा अमन सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। इस दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल का शत प्रतिशत अनुपालन किया गया। सभी रक्तदाता ने हैंड सेनीटाइजर करने तथा मास्क लगाने के बाद शिविर में हिस्सा लिया। सोसायटी की ओर से पर्याप्त मात्रा में हैंड ग्लव्स तथा मास्क एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी।


इस मौके पर सदाफल देव आश्रम की ओर से भजन कीर्तन एवं प्रवचन का भी आयोजन किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रीविज्ञानदेव जी महाराज के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया तथा मानव जीवन के कल्याण के लिए कार्य करने पर बल दिया। इस मौके पर सदगुरू सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, संयोजक  महात्मा महतो, उदय शंकर साह (सह संयोजक), वर्मा सिंह (ऑन प्रभारी उत्तर बिहार), रूपेश कुमार (युवा प्रभारी उत्तर बिहार), भुनेश्वर सिंह (उपदेष्टा), रामबाबू शिक्षक (उपदेष्टा)

विनोद कुमार (उपद्रष्टा), शंकर प्रसाद कश्यप (उपदेष्टा), राजकिशोर सिंह (समाज कल्याण प्रभारी) आदि ने भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।