केसरिया में भाजपा ने किया किसान सम्मेलन का आयोजन ।
केसरिया संवाददाता संतोष ठाकुर।
पू च: केसरिया में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे राज्य में किसान चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज केसरिया मिडिल स्कूल के प्रांगण में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष शंभू महतो ने किया। इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह मोतिहारी सांसद राधामोहन सिंह ने कहा की भाजपा की सरकार किसानों के लिए जो क़दम आदरणीय प्रधानमंत्री जी देश हित में किसानों के लिए किसान बिल लायें है। इससे किसानों को लाभ ही लाभ मिलेगा।
साथ ही किसानो की आय दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सोंच है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ,केसरिया के पूर्व भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गुप्ता,जिला मंत्री आनंद सिंह, प्रखंड अल्पसंख्यक अध्यक्ष इमतेयाज अहमद , भूतपूर्व शिक्षक विश्वनाथ सिंह,विनोद सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


सुपर रिपोर्टिंग
जवाब देंहटाएं