Breaking News

सरकार का सात निश्चय योजना आधा अधूरा नसीब नहीं हुआ वार्ड के लोगों को नल का जल ।

 



केसरिया संवाददाता संतोष ठाकुर। 


पू च: एक तरफ़ सरकार अपने कार्य को गीनाते नहीं थक रही है। तो वही दूसरी तरफ बिहार सरकार का सात निश्चय योजना के अंतर्गत नल जल योजना बिलकुल फ्लाप होते दिखाई देता नजर आ रहा है। आपको बताते चलें कि केसरिया प्रखंड अन्तर्गत  खिजिरपुरा बेनिपुर पंचायत के वार्ड नं 9 का अभी तक नल जल का कार्य पुरा नहीं हो पाया है। इस बावत वार्ड सदस्य से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जो ठेकेदार कार्य कर रहा हैं उसी के वजह से देर हो रहा है इस बावत  पंचायत के सरपंच ने  बताया कि ठेकेदार व वार्ड सदस्य की मिलींभगत से कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। और हम सभी वार्ड के लोगों को नल जल का पानी नहीं मिल पाया। जो  कि जाँच का विषय है। जिसका वार्ड के कई लोगों ने विरोध किया इस मौके पर हरिशंकर राय, हरि राय,सुभाष प्रसाद,जोखू राय,महेश राय झगड़ू राय सहित कई अन्य लोगों ने इसका विरोध किया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।