Breaking News

धमाके के पीछे किसका हाथ? 2012 में इजरायली अधिकारी की कार पर हुआ था हमला, तब ईरान पर लगे थे आरोप

 


दिल्ली में इजरायली दूतावास के नजदीक आज हुए आईडी ब्लास्ट ने एक बार फिर साल 2012 की घटना की याद दिला दी। राहत की बात ये रही कि इस ब्लास्ट में कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि धमका कम तिव्रता वाला था। हालांकि, पास में खड़ी तीन गाड़ियों के शीशे टूटे हैं। ये ब्लास्ट भारत और इजरायल राजनयिक संबंध की 29वीं वर्षगांठ पर हुई है। ऐसे में इस ब्लास्ट के पीछे कई सवाल भी खड़े होते हैं। जिनके जवाब जांच के बाद ही सामने आएंगे। 

बता दें कि साल 2012 में भी तब के इजरायल के एक राजनयिक की कार को प्रधानमंत्री आवासा के पास ब्लास्ट से उड़ा दिया गया था। इस ब्लास्ट में इजरायल के राजनयिक और दूतावास का एक स्‍टाफ मेंबर घायल हो गया था। तब जांच में पता चला था कि एक मोटरसाइकिल सवार ने बम को इजरायली डिप्‍लोमैट्स की कार में बांध दिया था। तब इस ब्लास्ट को लेकर इजरायल ने ईरान पर आरोप लगाए थे।  ब्लास्ट की सूचना मिलने के जांच और सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। ब्लास्ट वाले स्थान पर दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की टीम पहुंच कर जांच कर रही है। दूसरी ओर से दिल्ली में इस ब्लास्ट को देखते हुए सीआईएसएफ ने एयरपोर्ट समेत सरकारी भवनों की सुरक्षा बढ़ाने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। 

यह भी पढ़ें- दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास धमाका, तीन कारों के शीशे टूटे

आज हुए ब्लास्ट को लेकर दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने कहा, बहुत ही कम क्षमता का आईईडी विस्फोट हुआ है। घटना में न तो कोई व्यक्ति के हताहत हुआ है और नजदीक में खड़े तीन वाहनों के शीशों को छोड़कर किसी संपत्ति को भी नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा प्रारंभिक जांच के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने सनसनी पैदा करने के लिये यह शरारत की है। अग्निशम विभाग को शाम 5 बजकर 11 मिनट पर घटना की सूचना मिली थी। घटनास्थल से कुछ ही किलोमीटर दूर 'बीटिंग रिट्रीट' कार्यक्रम चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक पांच एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग पर जिंदल हाउस के निकट शाम पांच बजकर पांच मिनट पर धमाका  हुआ। यह विस्फोट अत्याधुनिक उपकरण के जरिए किया गया बहुत कम तीव्रता का धमाका था। प्रारंभिक जांच में यह से ऐसा लगता है कि यह विस्फोट सनसनी पैदा करने का शरारती प्रयास था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में ब्लास्ट के बाद अलर्ट जारी, एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नई दिल्ली में इजराइल के दूतावास के बाहर विस्फोट को लेकर इजराइली विदेश मंत्री गबी अशकेनजी से बात की। बात करने के बाद जयशंकर ने कहा कि हमने इसे बहुत गंभीरता से लिया है। इस संबंध में जांच की जा रही है; दोषियों का पता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जयशंकर ने इजराइली विदेश मंत्री को आश्वस्त किया कि दूतावास के बाहर विस्फोट के बाद इजराइल के राजनयिकों, मिशन की पूरी सुरक्षा की जाएगी। 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।