Breaking News

गणतंत्र दिवस के अवसर पर निःशुल्क शिक्षण संस्था शिक्षा-दीक्षा ने बच्चों के बीच ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया।

 



शहर के कई क्षेत्रों में निःशुल्क शिक्षण संस्थान चला रही शिक्षा दीक्षा ने  गणतंत्र दिवस को सभी बच्चों के बीच मनाया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गाइडलाइन केमेस्ट्री क्लासेस के निदेशक महोदय विकास गुप्ता ने  ध्वजारोहण किया जिसमें बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जिसका मंच संचालन लायन कुंवर जसवाल  सर ने  किया। इसमें बच्चों ने संगीत नृत्य और नाटक प्रस्तुत किया जिसमें बच्चे काफी खुश दिखाई दिए। 



शिक्षा दीक्षा के संस्थापक रौशन गुप्ता ने कहा कि हमारी कोशिश है कि जो बच्चे शिक्षा से वंचित है. उनको और उनके परिवार वालो को शिक्षा के महत्व को बताते हुए प्रेरित करना है।  फिलहाल शहर के विभिन्न इलाकों में कई निःशुल्क शिक्षण संस्थान युवाओं द्वारा शिक्षा दीक्षा संस्था के माध्यम से चलाई जा रही है.



गाइडलाइन केमेस्ट्री क्लासेस के निदेशक विकास कुमार के कहा कि अपने देश के भविष्य को इन युवाओं के द्वारा शिक्षा प्रदान की जा रही है. हम सब को भी चाहिए कि इनके साथ आकर इन बच्चोंं के लिए आपने सहयोग दे। इसमें उपस्थित मुख्य अतिथि कुंवर जयसवाल सर, विकास सर ,प्रेम सर, अकबर सर, मनीष कुमार मनी, शबाना मैम, करण कुमार, रोहित कुमार, राहुल कुमार मुस्कान कुमारी, मोनी कुमारी, आकांक्षा सिंह, लियो शिवांगी सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।