Breaking News

मधुबनी में पांच साल का बच्चा अगवा, 30 लाख फिरौती मांगी

 


मधुबनी के नरहिया ओपी के छजना गांव से एक पांच वर्षीय बच्चे का अपहरण कर लिया गया। इस मामले को लेकर अपहृत बालक के दादा के बयान पर नरहिया ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में उन्होंने गांव के ही पांच लोगों को नामजद किया है।

दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया कि उनका पोता 26 जनवरी की शाम से लापता है। परिवार के लोगों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला। फिर करीब रात में साढ़े नौ बजे अपहरणकर्ताओं का फोन आया। उन्होंने बच्चे को छोड़ने के एवज में 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी। साथ ही पूरे मालमे को पुलिस को नहीं बताने की धमकी दी। फोन आने के बाद परिवार के लोगों ने पुलिस से संपर्क किया और 27 जनवरी बुधवार शाम में प्राथमिकी दर्ज कराई।

इस बाबत नरहिया ओपी प्रभारी सुनील कुमार झा ने बताया कि कांड दर्ज कर बच्चे की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। परिवार के लोगों ने पूरे मामले में चुप्पी साध रखी है। वहीं फुलपरास एसडीपीओ प्रभात कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम लगातार छापेमारी की जा रही है। हम बच्चे को जल्द बरामद कर लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।