Breaking News

लालू की रिहाई के लिए बेटा-बेटी ने शुरू की मुहिम , तेजप्रताप 2 लाख पोस्टकार्ड राष्ट्रपति को सौंपेंगे

 


राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की रिहाई के लिए उनके बेटा-बेटी ने अभियान शुरू किया है। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने जहां सोमवार को राष्ट्रपति के नाम लालू प्रसाद को रिहा करने के लिए राष्ट्रपति को आजादी पत्र लिखा। वहीं बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने पटना में पार्टी कार्यालय से पोस्टमार्टम अभियान शुरू किया। तेजप्रताप और रोहिणी ने ट्वीट कर पार्टीजनों से अपने नेता को रिहा करने की मुहिम से जुड़ने की अपील भी की है। इसके अलावा ट्विटर पर रिलीज लालू यादव का हैशटैग भी ट्रेंड करने लगा।

तेजप्रताप यादव ने अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि लालूजी को झूठे मुकदमे में फंसा दिया गया है। कहा कि जो लोग फंसे थे, उन्हें छोड़ दिया गया लेकिन गरीबों की आवाज लालू जी को जेल में बंद रखा गया है। उन्होंने कहा कि दो लाख पोस्टकार्ड छपवाया गया है। 

तेजप्रताप ने कहा कि 27 जनवरी को पापा से मिलने के लिए हम दिल्ली एम्स जाएंगे। कहा कि राष्ट्रपति जी को लालू जी की रिहाई के लिए दो लाख पोस्टकार्ड सौंपेंगे। पोस्टकार्ड लिखे जाने का सिलसिला शुरू हो चुका है। 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।