छपरा -हंगर रिलीविंग प्रोजेक्ट के तहत लियो क्लब ऑफ छपरा फेमिना के द्वारा शहर के राजेन्द्र स्टेडियम के पास स्थित स्लम बस्ती में बच्चों के बीच खिचड़ी खिलाया गया।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के संस्थापक लायन मेलविन जोन्स जी का जन्मदिन 13 जनवरी को था।
इनके जन्मदिन पर हमलोग हमेशा कोई न कोई सेवा कार्य वृहत रूप में करते हैं। इस वर्ष हमलोगो को एक सप्ताह दिनांक 10.01.2021 से 17.01.2021 तक हंगर रिलीविंग का प्रोजेक्ट करना था।
हंगर रिलीविंग प्रोजेक्ट के तहत लियो क्लब ऑफ छपरा फेमिना के द्वारा शहर के राजेन्द्र स्टेडियम के पास स्थित स्लम बस्ती में बच्चों के बीच खिचड़ी खिलाया गया।
इस मौके पर लियो क्लब ऑफ छपरा फेमिना की अध्यक्ष लियो भारती, उपाध्यक्ष लियो हर्षाली, सचिव लियो सुमन, कोषाध्यक्ष लियो शिवांगी, लियो नेहा,लियो शालिनी, लियो अक्षया, नंदिनी, प्रीति आदि सदस्य मौजूद थे।



कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।