Breaking News

बिहार में भाकपा-माले को मिला राज्य पार्टी का दर्जा, विधानसभा चुनाव में मिली थी 12 सीटों पर जीत व 4 फीसदी वोट

 


बिहार विधानसभा चुनाव में 12 सीटों पर जीत और तकरीबन 4 प्रतिशत वोट हासिल करने के बाद चुनाव आयोग ने भाकपा-माले को बिहार में राज्य पार्टी का दर्जा दे दिया है। 

पार्टी की ओर कार्यालय सचिव कुमार परवेज ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि चुनाव आयोग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि विगत बिहार विधानसभा चुनाव में कम्युनस्टि पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) लिबरेशन ने पारा 6 अ की अर्हताओं को पूरा कर लिया है। आयोग ने कहा है कि इसको देखते हुए माले को बिहार में राज्य पार्टी का दर्जा दिया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।