19 वी.सारण जिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
छपरा। जिले में कबड्डी की लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ती जा रही है,जिसको देखते हुए जिला कबड्डी संघ द्वारा ग्रामीण इलाकों में लगातार कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है और इसी के तहत अब छपरा जोन का मैच छपरा सदर प्रखंड के जटुआ गांव में 3 से 5 मार्च तक 19 वी.सारण जिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। छपरा जोन का मैच जिसमें छपरा,नगरा,मांझी, रिविलगंज, जलालपुर,एकमा, प्रखंड के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। जिसका आयोजन महादेव कबड्डी क्लब जेठुआ के सौजन्य से होने वाले इस प्रतियोगिता की तैयारियां जोरों पर चल रही है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति का गठन कर लिया गया है जिस के संरक्षक डॉ हरेंद्र सिंह, डॉ सुशील कुमार मिश्रा को बनाया गया है। जबकि अध्यक्ष पंकज कुमार यादव उपाध्यक्ष जीतू यादव, सचिव सूरज कुमार सह सचिव हरे राम राय, कोषाध्यक्ष पप्पू यादव और सभापति बैठा को संयोजक बनाया गया है। आज के बैठक की कब्ड्डी संघ के उपाध्यक्ष अमरेंद्र सिंह के ऑफिस हरिमोहन गली सलेमपुर में कब्ड्डी संघ के सचिव डॉ सुरेश प्रसाद सिंह निगरानी में आयोजन समिति का गठन पंकज कस्यप ने किया। मार्गदर्शक मंडल में बैजनाथ राय ,लालटून सिंह, और विजय राय,आजाद को शामिल किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।