Breaking News

बिहार के मोतिहारी में मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प, 22 जख्मी, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम




बिहार के मोतिहारी जिले में गुरुवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान हिंसक झड़प हो गई, जिसमें 22 लोग जख्मी हो गए। मुफस्सिल थाने के भरौलिया मुसहरी टोला का ये मामला बताया जा रहा है। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। बताया जा रहा है कि बच्चों के विवाद में दो गांव के लोग आपस में उलझ गए। झड़प को लेकर एक पक्ष ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप से सड़क जाम समाप्त हो गया है। खबर लिखे जाने तक अभी इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।