Home
/
Bihar
/
Bihar khabar
/
Breaking News
/
Today breaking news
/
बिहार में रफ्तार का कहर, वित्तमंत्री तारकिशोर के जिले कटिहार में ट्रक-ऑटो की टक्कर में 5 की मौत
बिहार में रफ्तार का कहर, वित्तमंत्री तारकिशोर के जिले कटिहार में ट्रक-ऑटो की टक्कर में 5 की मौत
बिहार के कटिहार जिले से बड़ी खबर। एक बार फिर रफ्तार के कहर ने ले ली पांच लोगों की जान। बिहार के डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद के गृह जिले कटिहार में ट्रक और ऑटो की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार पोठिया ओपी क्षेत्र के एनएच-31 सड़क पर खैरा बहियार के समीप ट्रक और ऑटो की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं घायलों का समेली अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया गया कि सभी मृतक और घायल एक बैंडपार्टी से जुड़े थे। वे पूर्णिया के मरंगा से शादी में बाजा बजाकर ऑटो से वापस कुरसेला स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान ऑटो की भिड़ंत ट्रक से हो गई।
बिहार में रफ्तार का कहर, वित्तमंत्री तारकिशोर के जिले कटिहार में ट्रक-ऑटो की टक्कर में 5 की मौत
Reviewed by बिहार खबर
on
फ़रवरी 22, 2021
Rating: 5
Reviewed by बिहार खबर
on
फ़रवरी 22, 2021
Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।