अरेराज : दो ऐसे अधिकारी जो आरेराज अनुमंडल की जनता के दिलों पर कर रहे है राज।
अरेराज से संवाददाता दिनेश कुमार गिरि की रिपोर्ट
दो ऐसे अधिकारी जो अपने कार्यशैली से अरेराज अनुमण्डल के सभी जनता के दिलों पर छा गए है, लगातार गरीबों की मदद करने में आगें रहते है ये दोनों अधिकारी डीएसपी ज्योति प्रकाश और एसडीएम धीरेन्द्र कुमार मिश्रा।
इन दोनों को हमेशा जमीनी स्तर पर कार्य करते देखा जाता है कभी गरीबो के बीच राशन का वितरण तो कभी झुग्गी झोपड़ियों वाली बस्ती में खाना का वितरण।
कुछ ऐसा ही नजारा आज देखने को मिला हरसिद्धि के क्वारंटाइन सेंटर पर जब बाहर से आए प्रवासी लोगों को खाना खिलाया जा रहा था तभी हरसिद्धि केक्वारंटाइन सेंटर पर पहुचे एसडीएम धीरेन्द्र कुमार मिश्रा और डीएसपी ज्योति प्रकाश।
क्वारंटाइन सेंटर के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रवासी मजदूरों के लिए बने खाना को खाने की इच्छा जताई. तो कुछ देर के लिए वहां ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को विश्वास नहीं हुआ. फिर दोनो अधिकारियों ने मजदूरों के साथ बैठकर क्वारंटाइन सेंटर पर उनके लिए बने खाना को खाया. यहां रह रहे मजदूर भी अपने साथ बैठकर अधिकारियों को खाते देख काफी उत्साहित दिखे.

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।