मातृ दिवस के अवसर पर लियो क्लब ऑफ छपरा फेमिना ने सदर अस्पताल ब्लड बैंक में पौधा रोपण किया।
छपरा से पन्नालाल कुमार की रिपोर्ट
छपरा /सारण में मातृ दिवस के अवसर पर लियो क्लब ऑफ छपरा फेमिना ने सदर अस्पताल ब्लड बैंक में पौधा रोपण किया। साथ ही साथ 12 जरूरतमंद महिलाओं के बीच सूखा राशन का वितरण भी किया गया।
इस मौके पर लियो चैयरपर्सन लायन डॉ नवीन द्विवेदी, लियो फेमिना की अध्यक्ष लियो स्वेता , उपाध्यक्ष लियो भारती , लियो अध्यक्ष लियो अमरनाथ ,लियो धर्मजीत, लियो प्रकाश, लियो सूरज , लियो आलोक एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।