Breaking News

Bihar Board: जानें कब होगी रद्द हुई सामाजिक विज्ञान की मैट्रिक की परीक्षा?

 


बिहार बोर्ड की मैट्रिक की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा अब 8 मार्च को होगी। शुक्रवार को प्रथम पाली में परीक्षा देने वाले छात्रों को दोबारा इम्तिहान में बैठना होगा। दरअसल, मैट्रिक के सामाजिक विज्ञान विषय का पेपर परीक्षा से पहले ही लीक हो गया था। इसी के बाद बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने यह निर्णय लिया है। समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि सामाजिक विज्ञान के प्रथम पाली में आठ लाख 46 हजार 504 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। अब इनकी परीक्षा आठ मार्च को दोबारा ली जाएगी।

वॉट्सऐप के जरिए लीक हुआ यह पेपर कुछ ही समय में सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे बिहार में वायरल हो गया। इस मामले को विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी विधानसभा में उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि बोर्ड की इतनी तैयारी के बाद भी मैट्रिक परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हो जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि हमने इसकी जांच का आदेश दे दिया है। इस मामले में जो भी दोषी होंगे, उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर की मानें तो कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकारी या निजी व्यक्ति इस कार्य में सम्मलित पाए जाएंगे, उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नियमानुसार गिरफ्तार किया जाएगा और कानूनी प्रावधानों के अनुसार कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।