Breaking News

Bihar Crime: मोतिहारी के कोटवा से पिस्टल व गोली के साथ लुटेरा धराया

 


मोतिहारी जिले की मुफस्सिल पुलिस ने कोटवा मोड़ से मंगलवार को वाहन जांच के दौरान एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से देसी पिस्तौल व कारतूस भी मिले। लुटेरा मोहम्मद आसिफ छतौनी थाने के बाजार का निवासी है। उसका एक साथी फरार हो गया है। दोनों कोटवा की ओर से लौट रहे एक व्यवसायी से मोटी रकम लूटने की फिराक में थे। 

एसएचओ रोहित ने बताया कि गिरफ्तार लुटेरे की निशानदेही फर फरार पर युवक की खोज में छापेमारी की जा रही है। एसएचओ ने खुद के बयान पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार कोटवा मोड़ के समीप वाहन जांच चल रही थी। शहर की ओर से बाइक पर सवार दो युवकों ने  पुलिस को देख भागने की कोशिश की। इस दौरान उसकी बाइक असंतुलित हो गयी और पीछे बैठा युवक सड़क पर गिर पड़ा। बाइक सवार बाइक लेकर भाग गया। सड़क पर गिरे युवक ने भी भागने की कोशिश की।  पुलिस ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया। 

तलाशी लेने पर उसके पास से देसी पिस्तौल व कारतूस मिला। छतौनी पुलिस ने  पिछले वर्ष लूट के मामले में उसे जेल भेजा था। आसिफ ने फरार युवक नाम मोहम्मद फरहान बताया है। वह छतौनी के बढ़ई टोला का निवासी है। वर्ष 2017 में छतौनी चौक के किराना व्यवसायी इन्द्रजीत जायसवाल की दुकान पर गोली मार हत्या में वह जेल जा चुका है। इसके अलावा भी कई लूट की घटनाओं में शामिल रहा है। 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।