Breaking News

सिवान - राजद सुप्रीमो लालू, मो. शहाबुद्दीन और प्रभुनाथ सिंह को रिहा करने के लिए हुआ हवन

 



सिवान । जिले के भगवान पुर प्रखंड के राजद नेता अशोक राय ने अपने पैतृक निवास ग्राम पंचायत भवन सहसराव में एक यज्ञ का आयोजन किया। इस यज्ञ में जिले के तमाम राजद के नेता पहुचे। आपको बताते चलें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ, सिवान के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन व महराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह जैसे दिग्गज नेताओं को जेल से सजा मुक्त हेतु एक दिवसीय अनुष्ठान हवन एंव सर्बधर्म का आयोजन किया गया था।

इस यज्ञ में गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के राजद के पूर्व प्रत्याशी व राजद नेत्री नूतन देवी भी मौजूद रही। नूतन देवी ने केंद्र सरकार को घेरते हुए बोली के राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को एक सडयंत्र के तहत कैद किया गया है। उनका स्वास्थ्य दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। उन्हें स्वास्थ्य में सुधार के लिए यह यज्ञ व हवन किया जा रहा है।

इस मौके पर उपस्थित राहुल यादव, परमा राय, निशिकांत यादव, शाहिकान्त वर्मा, मारूफ खान, आफताब सर, रंजीत यादव, डॉ सुजेन कुमार, डॉ संजय प्रसाद और राजकिशोर राय थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।