सीतामढ़ीः दरोगा और व्यापारी की हत्या से आक्रोश, दुकानें बंद कर सड़क पर उतरे शहर के कारोबारी
बिहार में बढ़ते क्राइम से जहां लालू की पार्टी राजद के साथ जदयू की सहयोगी भाजपा के भी विधायक हमलावर हैं, वहीं आम लोगों में भी गुस्सा है। सीतागढ़ी में दो दिन में दो दुस्साहसिक वारदात से लोग दहशत में हैं। पहले शराब माफिया द्वारा दरोगा की हत्या और अगले ही दिन सीमेंट कारोबारी की हत्या से आक्रोश है। व्यापारियों ने अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए शुक्रवार को सड़क पर उतरने का फैसला लिया। शहर के व्यापारी दुकानें बंद कर सड़क पर उतर आए और जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला प्रशासन के खिलाफ भी जबरदस्त गुस्सा दिखाई दिया। अधिकारियों को बदलने की मांग करते हुए उन्हें बदलने की मांग की गई।
शराब तस्करों ने दरोगा को गोली से उड़ाया
बुधवार को शराब तस्करों ने सनसनीखेज वारदात में को अंजाम देते हुए दारोगा दिनेश राम की गोली मारकर हत्या कर दी थी। चौकीदार लालबाबू को भी गोली मारी गई थी। मेजरगंज के कोआरि गांव में दुस्साहसिक अंदाज में वारदात को अंजाम दिया गया था। नेपाल के रास्ते बिहार में शराब की बड़ी खेप लाने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस को अंदाजा नहीं था कि शराब तस्कर हथियारों से लैस होंगे। गाड़ी रोकते ही तस्करों ने पुलिस पर हमला कर दिया।
अगले ही दिन सीमेंट कारोबारी की गोली मारकर हत्या
बेलगाम हुए अपराधियों ने दरोगा की हत्या के अगले ही दिन गुरुवार को दिनदहाड़े नगर थाना के बरियारपुर पेट्रोल पंप के पास स्थित बालू-सीमेंट व्यवसायी को दुकान में घुसकर गोली मार दी। फिर आसानी से फरार हो गया। व्यवसायी को शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीमेंट कारोबारी विजय भागवानी उर्फ गुड्डू के स्टॉफ व बेटे अमन भागवानी ने बताया कि बेहद दुस्साहसिक अंदाज में घुसकर गोली मारी गई।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।