Breaking News

गोरेयाकोठी/सिवान - अखिल भारतीय किसान महासभा और माले ने किसान के पक्ष में दिया धरना प्रदर्शन




गोरेयाकोठी/सिवान - गोरेयाकोठी में केंद्र सरकार द्वारा कृषि बिल में किए गए संशोधन के खिलाफ किसानों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में अखिल भारतीय किसान महासभा और भाकपा माले और के द्वारा गोरेयाकोठी प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया गया।

धरना की अध्यक्षता और संचालन भाकपा माले के प्रखंड सचिव तारकेश्वर यादव ने किया सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा बनाया गया बिल किसान विरोधी है जिससे किसान कुछ दिनों में बड़े बड़े व्यवसायियों के आगे घुटने टेक देंगे और वह अपने फसलों के मालिक नहीं रह पाएंगे और व्यवसायियों के द्वारा उनका शोषण होने लगेगा।

फसलों की जमाखोरी बढ़ेगी जिससे आम लोगों को भी अधिक कीमत देनी पड़ेगी परंतु किसानों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। किसानों के दिल्ली कूच के दौरान केंद्र सरकार के द्वारा की जा रही कार्रवाई की निंदा करते हुए किसानों की मांगों को माननीय का अनुरोध केंद्र सरकार से किया। उन्होंने धान की बिक्री के लिए तुरंत क्रय केंद्र खोलने की भी मांग की।

उन्होंने कहा कि देश में सरकार गरीबों और किसानों के हितों का ख्याल नहीं कर रही है। यह गंभीर बात है। इस बारे में आंदोलन समय की जरूरत है। धरना में अखिल भारतीय किसान महासभा के शमीम अख्तर, चौबे जी, जगदीश राम, विवेक कुमार, मुन्ना कुमार, ध्रुपलाल प्रसाद, सलीम मिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।