Breaking News

अरेराज(पूर्वी चंपारण)- हर हर महादेव पुस्तक का लोकार्पण समारोह अरेराज मंदिर के प्रांगण में किया गया।



अनुमंडलीय संवाददाता दिनेश कुमार गिरि अरेराज(पूर्वी चंपारण)


उत्तर बिहार के सुप्रसिद्ध बाबा सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर के प्रांगण में कवि साहित्कार सह धार्मिक पुस्तको  के रचनाकार जयगोविंद यादव के द्वारा रची गयी "हर हर महादेव" पुस्तक का लोकार्पण 17 फरवरी को किया गया।आपको बता दे की कवि साहित्कार जयगोविंद यादव जी का इसके पहले सोमेश्वर चालीसा, थावे चालीसा जैसे 12 पुस्तक प्रकाशित हो चुकी है। ये 13 वां पुस्तक है।इस पुस्तक में सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर  से जुड़ी सभी कहानी, चालीसा जैसे बहुत से बाते बताई गई है। सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर के मठाधीश महंत श्री रविशंकर गिरि जी के द्वारा लोकार्पण के समय आए अतिथि के रूप में धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य सह मुख्यमंत्री सलाहकार चंदन कुमार सिंह,एसडीएम संजीव कुमार,डीएसपी ज्योति प्रकाश को फूल की माला व अंगवस्त्र से समानित किया  गया।

एसडीएम संजीव कुमार ने कहा कि जैसे अखण्ड ज्योति पत्रिका प्रकाशित होती है।वैसे ही सोमेश्वरनाथ मासिक पत्रिका भी प्रकाशित की जाए।जिसको लेकर हम सब 25 फरवरी को अनुमंडल के सभागार में एक मीटिंग करेंगे।व मंदिर के नाम का टाइटल व लोगो भी बनेगा।इस पत्रिका का सालाना सदस्य भी आप सब बन सकते है जिससे पत्रिका में सहयोग हो सके।अगर 25 फरवरी को मासिक पत्रिका प्रकाशित को लेकर बात हो जाएगी तो कोशिस होगा 13 मार्च को भोले बाबा को पहला पत्रिका अर्पित की जाए।एसडीएम कुमार ने कहा कि आप सब भी माननीय विधायक जी से बोले कि अगर उनके हाथों पहला कलम चले तो पुस्तकालय का अनुसंशा हो।

मठाधीश महंत श्री रविशंकर गिरि जी ने कहाँ की हमारे पूज्य गुरु ब्रह्मलीन महंत श्री शिवशंकर गिरि जी के द्वारा श्री सोमेश्वरनाथ नाथ संस्कृत हाई स्कूल में बनाई गई पुस्तकालय जो अभी मृत अवस्था मे पड़ी है।हम चाहेंगें की नयी पुस्तकालय बनाने के पहले उस पुस्तकालय को चालू किया जाए।हर हर महादेव पुस्तक के लोकार्पण के समय धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य सह मुख्यमंत्री सलाहकार चंदन कुमार सिंह,मंदिर के मठाधीश महंथ श्री रविशंकर गिरि जी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ज्योति प्रकाश,एसडीओ संजीव कुमार,ओपी थानाध्यक्ष सुधीर कुमार,कवि साहित्कार जयगोविंद यादव,बम शंकर यादव,साकेत सिंह सहित अनेको पंडा-पुजारी व व्यवसाय लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।